ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

पटना के बाद बिहार के इन जिलों में भी बंद हुए सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

PATNA: बिहार में बढ़ते ठंड और शीतलहर को लेकर पटना में 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी 16 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। पटना के बाद अब बिहार के अन्य जिलों में भी स्कूल

पटना के बाद बिहार के इन जिलों में भी बंद हुए सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते ठंड और शीतलहर को लेकर पटना में 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी 16 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। पटना के बाद अब बिहार के अन्य जिलों में भी स्कूलों को बंद करने का सिलसिला शुरू हो गया है। पटना समेत राज्य के कई जिलों में 8वीं तक की कक्षाओं के संचालन पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।


पटना के बाद मुजफ्फरपुर में भी कड़ाके की ठंड को लेकर आगामी 16 जनवरी तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। मुजफ्फरपुर डीएम ने आगामी 16 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किया है। वहीं वैशाली में भी डीएम यशपाल मीणा ने 16 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। वैशाली में 9वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9.30 बजे से शाम 4 बजे के बीच संचालित होंगी।


वहीं शिवहर में भी भीषण ठंड और शीतलहर को लेकर 16 जनवरी तक निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। शिवहर डीएम पंकज कुमार ने बढ़ते ठंड को लेकर आदेश जारी किया है। 8वीं तक की सभी कक्षाएं नहीं चलेंगी जबकि 9वी से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9.30 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित की जाएंगी। इसके अलावा गया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण और मधुबनी में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। 


बता दें कि पूरा बिहार शीतलहर की चपेट में है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। बढ़ते ठंड के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन का समय बदला था जो नाकाफी साबित हो रहा था। स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में जिला प्रशासन ने आगामी 16 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।