Hindi News / news / पटना के अगमकुआं में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली कुर्सी की फैक्ट्री,...

पटना के अगमकुआं में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली कुर्सी की फैक्ट्री, मौके पर अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Apr 01, 2021, 7:06:17 PM

पटना के अगमकुआं में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली कुर्सी की फैक्ट्री, मौके पर अफरा-तफरी

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना के अगमकुआं से आ रही है, जहां पहाड़ी इलाके में स्थित कुर्सी की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. देखते ही देखते आग ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया है. कुर्सी की फैक्ट्री धूं-धूं कर जल रही है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. फौआर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी हुई हैं. 


घटना राजधानी पटना के अगमकुआं थाना इलाके की है, जहां पटना सिटी के जीरो माइल के पास सम्राट पेट्रोल पम्प स्थित कुर्सी की फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर से आग लगी है. फैक्ट्री के कर्मी वहां काम कर रहे थे. तभी अचानक से चिंगारी निकलने के बाद वह गैस सिलेंडर तक जा पहुंची, जिसके कारण आग लग गई.


फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर ने बताया कि सभी लोग काम कर रहे थे. इस दौरान जैसे ही गैस सिलेंडर में आगा लगी. वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में उनलोगों ने फायर ब्रिगेड को आगलगी की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है. दमकल की तीन गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी हुई हैं. फिलहाल फैक्ट्री में काम कर रहे सारे कर्मी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.