ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पटना : जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गई एक की जान

PATNA : पटना जिले में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है। यह वारदात बिहटा के सिकंदरपुर गांव में हुई है। घटना के बाद से यहां लगातार तनाव फैला हुआ है। जमीन विवा

पटना : जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गई एक की जान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना जिले में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है। यह वारदात बिहटा के सिकंदरपुर गांव में हुई है। घटना के बाद से यहां लगातार तनाव फैला हुआ है। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में फायरिंग हुई जिसमें एक शख्स की गोली लगने से मौत भी हो गई।



बताया जा रहा है कि सिकंदरपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान हरेंद्र महतो रास्ते से निकलकर घर की तरफ जाने लगा, फायरिंग के दौरान एक गोली उसके पेट में जा लगी। ग्रामीणों ने उसे आनन-फानन में बिहटा के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती भी कराया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव भी कर लिया, हालांकि पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया।



इस पूरी घटना को लेकर पुलिस के पास जो लिखित शिकायत दी गई है, उसमें कुख्यात मुकेश कुमार समेत 11 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। कुख्यात मुकेश गांव सिकंदरपुर का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के मामले में दर्जनों राउंड फायरिंग हुई है, इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंची तो उसके हाथ 10 खाली खोखा बरामद हुआ। पुलिस कह रही है कि इस मामले में दोषियों के ऊपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

टैग्स