ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

पटना गोलीकांड पर उद्योग मंत्री का अजीबोगरीब बयान, बोले..मोदी 2 करोड़ नौकरी दिये होते तो लोग फ्रस्ट्रेशन में नहीं होते

PATNA: पटना के जेठूली में पार्किंग और जमीन विवाद को लेकर हुई कई राउंड गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौतें हो गयी। वही दो लोग घायल हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इस

पटना गोलीकांड पर उद्योग मंत्री का अजीबोगरीब बयान, बोले..मोदी 2 करोड़ नौकरी दिये होते तो लोग फ्रस्ट्रेशन में नहीं होते
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के जेठूली में पार्किंग और जमीन विवाद को लेकर हुई कई राउंड गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौतें हो गयी। वही दो लोग घायल हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना के बारे में जब बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ से मीडिया ने पूछा तो उन्होंने अजीबोगरीब बयान दिया। जेठूली पार्किंग कांड पर उनका कहना था कि देश की मोदी सरकार ने दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन आज तक वो वादा पूरा नहीं किया गया। इसलिए लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। केंद्र सरकार दो करोड़ नौकरी दी होती तो युवा इतने फ्रस्ट्रेशन में नहीं रहते। 


मंत्री समीर महासेठ यही नहीं रुके आगे उन्होंने कहा कि हरेक आदमी का इनकम घट रहा है और महंगाई बढ़ रही है इसलिए लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। कुछ देर बाद बिहार के उद्योग मंत्री को लगा कि वे क्या बोल गये। फिर ट्रैक से हटकर यह बात कही की उन्हें जेठूली गोलीबारी कांड की जानकारी ही नहीं है। हालांकि कि उन्होंने यह जरूर कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून अपना काम कर रही है। 


इस दौरान समीर महासेठ ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उद्योग मंत्री ने कहा कि सबसे सत्य आधारित राजा हरिश्चंद्र थे और पूरे देश में सबसे झूठ आधारित कौन है यह बताने की जरूरत नहीं है। बहरहाल बिहार में बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। बिहार में जंगलराज की पुनरावृत्ति की बात कर रही है। वही बिहार के उद्योग मंत्री के इस बयान से विपक्ष को एक बार फिर सरकार को घेरने का मौका मिल गया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता