1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 16, 2019, 2:49:27 PM
- फ़ोटो
PATNA: बाढ़ थाना क्षेत्र के अलखनाथ गंगा घाट पर नहाने के दौरान एक युवक डूब गया. बताया जा रहा है कि गंगा घाट पर 22 साल का युवक नहा रहा था, तभी गहरे पानी में चले जाने से नदी में डूब गया. घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंची. गोताखोर नदी में डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं. वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक अखिलेश बाढ़ के नाथ चक गांव का रहने वाला है.