ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

पटना : गर्ल्स स्कूल में मिली लड़के की डेड बॉडी, टॉयलेट में पड़ी थी लाश

PATNA : पटना के नाला रोड स्थित बापू स्मारक बालिका मध्य विद्यालय के टॉयलेट में एक लड़के की डेड बॉडी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. डेड बॉडी मिलने की खबर मिलते ही छात्राएं डर गईं औ

पटना : गर्ल्स स्कूल में मिली लड़के की डेड बॉडी, टॉयलेट में पड़ी थी लाश
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के नाला रोड स्थित बापू स्मारक बालिका मध्य विद्यालय के टॉयलेट में एक लड़के की डेड बॉडी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. डेड बॉडी मिलने की खबर मिलते ही छात्राएं डर गईं और स्कूल से भागने लगीं. 

मामले की जानकारी मिलते ही टीचन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा. मृतक की पहचान बिहारी साव लेन निवासी रामा प्रसाद का 18 के बेटे राहुल के रुप में की गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के कारण गुरुवार को स्कूल बंद था. शुक्रवार को जब सुबह सफाईकर्मी स्कूल में सफाई करने पहुंचा तो देखा कि एक युवक पड़ा हुआ है . तबतक कुछ लड़कियां वहां पहुंच गईं और चीखते हुए नीचे भागी, नीचे जाकर टीचर को बताया कि उपर खून हो गया है. युवक का शव स्कूल के टॉयलेट में मिला है. 

विद्यालय के प्रिंसिपल धनंजय ने बताया कि  इसकी सूचना कदमकुआं थाना की पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करने के बाद उसके परिजनों को बुलाया गया. घर वालों ने बताया कि वह काफी दिनों से नशा कर रहा था, राहुला का काफी इलाज भी कराया गया था लेकिन वह नहीं सुधर रहा था. वहीं अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.