ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान; फ्लाइट में मौजूद थे बिहार के सांसद और मंत्री

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इंडिगो की विमान ने पटना एयरपोर्ट से दिल्ली की लिए उड़ान भरी तभी, तभी विमान के

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान; फ्लाइट में मौजूद थे बिहार के सांसद और मंत्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इंडिगो की विमान ने पटना एयरपोर्ट से दिल्ली की लिए उड़ान भरी तभी, तभी विमान के भीतर तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद विमान को वापस पटना एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इस दौरान विमान में बिहार के सांसद और मंत्री भी मौजूद थे।


दरअसल, इंडिगो की विमान संख्या 6e 2074 ने पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। जैसे ही विमान ने उड़ान भरी उसके पहिए फंस गए और विमान के अंदर नहीं जा रहे थे। इसके बाद के क्रू मेंबर्स में हड़कंप मच गया। इसके बाद पायलट ने एटीसी से संपर्क साधा और एटीसी से कंफर्मेशन मिलने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में कुल 187 यात्री सवार थे, जिसमें जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू और बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा मौजूद थे। विमान पर सवार सभी यात्री सुरक्षित है।


बाद में सभी यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली के लिए रवाना किया गया हालांकि जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू और मंत्री संजय झा दिल्ली नहीं गए और वापस लौट गए। विमान से बाहर आए सांसद सुनील कुमार पिंटू ने बताया कि फ्लाइट के आगे के पहिए के हाइड्रोलिक काम नहीं कर रहे थे, जिसके कारण उड़ान के बाद पहिए अंदर नहीं जा रहे थे। जिसके बाद विमान को वापस पटना एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। वहीं वापस लौटे मंत्री संजय झा ने कहा कि सब ठीक है, एमरजेंसी लेंडिंग हुई थी, सभी लोग सुरक्षित हैं।