Hindi News / news / पटना एम्स में कोरोना मरीज ने की खुदकुशी, ऊपरी मंजिल से लगाई छलांग

पटना एम्स में कोरोना मरीज ने की खुदकुशी, ऊपरी मंजिल से लगाई छलांग

1st Bihar Published by: Updated Jul 24, 2020, 8:22:41 PM

पटना एम्स में कोरोना मरीज ने की खुदकुशी, ऊपरी मंजिल से लगाई छलांग

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना एम्स में इलाज करा रहे एक कोरोना मरीज ने आत्महत्या कर ली है। घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक कोरोना मरीज ने एम्स की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाई है। 


उपरी मंजिल से नीचे गिरने के बाद मौके पर ही उस शख्स की मौत हो गई है। घटना के बाद एम्स में अफरा-तफरी का माहौल है। फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस पटना एम्स पहुंच गई है और अब आगे की छानबीन की जा रही है।