ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

पटना आयेंगे कुमार विश्वास, रामचरित मानस विवाद पर मंत्री चंद्रशेखर भी दिया ये न्योता

PATNA : रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री चंद्रशेखर की मुश्किलें फिलहाल कम तीन नहीं दिख रही है। फरवरी के पहले हफ्ते में रामचरितमानस विवाद बिहार में एक बार फिर से

पटना आयेंगे कुमार विश्वास, रामचरित मानस विवाद पर मंत्री चंद्रशेखर भी दिया ये न्योता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री चंद्रशेखर की मुश्किलें फिलहाल कम तीन नहीं दिख रही है। फरवरी के पहले हफ्ते में रामचरितमानस विवाद बिहार में एक बार फिर से तूल पकड़ने वाला है। दरअसल, रामचरितमानस को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जो विवादित बयान दिया था। उसके बाद देश के चर्चित कवि कुमार विश्वास ने आपत्ति जताई थी और अब कुमार विश्वास खुद पटना पहुंचने वाले हैं। 


कवि कुमार विश्वास आगामी 6 फरवरी को पटना पहुंचेंगे। पटना के बापू सभागार में उनके कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आपको बता दें कि, कवि की भूमिका के साथ-साथ कुमार विश्वास इन दिनों अपने अपने राम और राम कथा को लेकर देशभर में प्रस्तुति कर रहे हैं। बापू सभागार में शाम 6:00 बजे से 6 फरवरी को अपने-अपने राम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।  बिहार के तमाम चाहने वालों के साथ-साथ कुमार विश्वास ने इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को भी न्योता दिया है। 


कुमार विश्वास ने एक वीडियो संदेश के जरिए कहा है कि, राम और रामचरितमानस को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर जो विचार रखते हैं उसके बीच वह उन्हें आमंत्रण दे रहे हैं कि , वो 'अपने -अपने राम' कार्यक्रम में शामिल हो। मंत्री चंद्रशेखर के लिए कुमार विश्वास का मैसेज बिल्कुल साफ है। कुमार विश्वास ने कहा है कि, राम और रामचरितमानस को लेकर कई लोगों के मन में अभी भी भ्रांतियां हैं। मंत्री चंद्रशेखर मेरे भाई हैं और मैं उन्हें खासतौर पर इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करता हूं।  इसका मतलब यह हुआ कि, कुमार विश्वास के दौरे के दौरान पटना में रामचरितमानस को लेकर एक बार फिर माहौल गरमाया रहेगा। कुमार विश्वास के इस कार्यक्रम में मंत्री चंद्रशेखर शामिल होंगे या नहीं  यह तो वक्त बताएगा। लेकि,न फिलहाल पटना आकर कुमार विश्वास बढ़ा मैसेज देने की कोशिश जरूर कर रहे हैं।