Hindi News / news / पटना में जुए के अड्डे पर छापेमारी, 3 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

पटना में जुए के अड्डे पर छापेमारी, 3 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 07, 2019, 5:42:49 PM

पटना में जुए के अड्डे पर छापेमारी, 3 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

- फ़ोटो

PATNA : पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी पटना सिटी इलाके में जुए के अड्डे पर कई लोग पहुंचते हैं. गिरफ्तार लोगों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है. पूरी घटना पटना सिटी इलाके के आलमगंज थाना की है. जहां जुए का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा था. इस धंधे में काली कमाई के चक्कर में कई लोग फंस गए थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ठिकाने पर जुए का धंधा चलाया जा रहा है. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए ठिकाने से तीन लोगों को धर दबोचा.