1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 17, 2019, 6:38:34 PM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी से एक ऐसी खबर सामने आई है. जो गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करता है. दरअसल गर्ल्स हॉस्टल में लड़की के साथ छेडख़नी का एक मामला सामने आया है. पीड़िता थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके कमरे में बेड के नीचे हॉस्टल के मेस में काम करने वाला शख्स पहले से छुपा था. उसने उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की. छात्रा के बेड के नीचे छुपे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना एसके पुरी थाना इलाके की है. जहां माउंटेसरी गली स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लड़की के साथ छेड़खानी का एक मामला सामने आया है. आरोपित युवक रवि कुमार इसी हॉस्टल के मेस में काम करता है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा ने पुलिस को बताया कि सुबह के वक्त गर्मी लगने से कमरे का दरवाजा खोला फिर आकर सो गई. इस बीच उसे बेड के नीचे से आवाज आई. जब पलंग के नीचे युवक को देखा तो चीख पड़ी. इसके बाद मौके पर जुटीं छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी. एसके पुरी थानेदार के मुताबिक छात्रा के बयान पर छेड़खानी की एफआईआर दर्ज की गई है. छात्राओं ने कहा कि युवक उनके साथ छेड़खानी करने की फिराक में था. वहीं आरोपित ने कहा कि गलती से वह छात्रा के कमरे में चला गया था. डर के कारण वह उसके बेड के नीचे छुप गया था. https://www.youtube.com/watch?v=WDz70enxxjA&t=25s