Hindi News / news / पटना : डूबने चार बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पटना : डूबने चार बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 17, 2019, 4:38:30 PM

पटना : डूबने चार बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां चार बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पानी में डूबने से चारों बच्चों की जान गई. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को निकालने की कोशिश में जुटी हुई है. घटना पटना जिले के मसौढ़ी प्रखंड इलाके की है. जहां मसौढ़ी गांव में पानी में डूबने से 4 बच्चों की जान चली गई. मिली जानकारी के मुताबिक चारों बच्चे पानी में नहा रहे थे. तभी अचानक से वह गहरे पानी में चले गए. जिसके कारण डूबने से उनकी मौत हो गई. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम गोताखोरों की मदद से बच्चों की डेड बॉडी तलाशने में जुटी हुई है.