ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

फर्जी पास बनाकर पटना की सड़कों पर निकलने से पहले सावधान हो जाइए, पकड़े गए तो सीधे जाएंगे जेल

PATNA : पटना की सड़कों पर यदि लॉकडाउन के दौरान आप फर्जी पास लेकर घूमने निकलने का मन बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए. वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर फर्जी पास लेकर घूम

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  पटना की सड़कों पर यदि लॉकडाउन के दौरान  आप फर्जी पास लेकर घूमने निकलने का मन बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए. वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर फर्जी पास लेकर घूमना महंगा पड़ेगा. पुलिस आपके खिलाफ f.i.r. करके जेल भेज देगी.

इसके लिए आईजी रेंज संजय सिंह ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और थानेदार को कड़े निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति यदि फर्जी पास लेकर सड़कों पर घूमते पाया जाता है तो उसे सीधे एफआईआर दर्ज करके उसे जेल भेज दिया जाएगा.

 बता दें कि 20 अप्रैल से जरूरी सेवाओं और सरकारी कार्यालयों के खुलने के कारण इससे जुड़े कर्मियों को छूट दी गई है. इसकी आड़ में ही कुछ लोग फर्जीवाड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं. सड़कों पर घूमने का मन हुआ तो लोग फर्जी पास बनाकर वाहन पर चिपका ले रहे हैं.  20 अप्रैल को वाहन जांच के दौरान स्वास्थ विभाग, प्रेस आदि का पंफलेट चिपका हुआ मिला था. जबकि उनके पास विभाग व संस्थान का कोई अधिकृत पहचान पत्र मौजूद नहीं था. जिसके बाद पुलिस ने ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए वापस कर दिया था. अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है


पटना आईजी ने यह साफ कर दिया है कि जिनके पास संस्थान का पहचान पत्र होगा उसे ही आने जाने में छूट दी जाएगी.  स्टीकर और पंफलेट चिपका लेने से काम नहीं चलेगा और ऐसे फर्जी पास वाले लोगों को सीधे जेल भेज दिया जाएगा.