1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Mar 16, 2021, 9:19:34 AM
- फ़ोटो
PATNA :शादी सात जन्मों का बंधन होती है और साथ में जीने मरने की कसमें खाई जाती हैं. जीते तो सभी साथ में हैं लेकिन अगर कोई दूसरे साथी के गम में जान दे दे तो ये काफी हृदय विदारक हो जाता है..
एक ऐसा ही मामला पटना के फतुहा प्रखंड के उफा गांव से सामने आई है, जहां जहां पति-पत्नी एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए. एक ही घर में दो लोगों की एक साथ हुई मौत से पूरा गांव गमगीन है.
बताया जाता है कि उफा गांव के रहने वाले 65 साल के रामप्रीत राम लंबे समय से बीमार चल रहे थे, इसके बाद घर में मातम पसर गया. रामप्रीत राम की मौत को कुछ मिनट हुए भी नहीं कि इतने में उनकी राम प्यारी को पति की मौत का ऐसा सदमा लगा कि उनकी भी जान चली गई. एक घर में दो लोगों की एक साथ मौत से कोहराम मच गया. जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो हतप्रभ रह गया.
परिजनों ने बताया कि राम प्यारी पूरी तरह से स्वस्थ्य थीं. पर जैसे ही पति की मौत की खबर सुनी उन्हें हर्ट अटैक आया और पांच मिनट में उनकी मौत हो गई. मंगलवार को दोनों की अर्थी एक साथ निकली और फतुहा श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया.