Hindi News / news / हाजीपुर के सांसद हो गए गायब! लोगों ने थाने में लिखाई रिपोर्ट

हाजीपुर के सांसद हो गए गायब! लोगों ने थाने में लिखाई रिपोर्ट

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 14, 2019, 1:29:25 PM

हाजीपुर के सांसद हो गए गायब! लोगों ने थाने में लिखाई रिपोर्ट

- फ़ोटो

HAJIPUR : चुनाव जीतने के बाद इलाके से जनप्रतिनिधि के गायब रहने का मामला अक्सर आता है, जिसके विरोध में जनता लापता और गुमशुदा जैसी पोस्टर लगाती है. पर बिहार के हाजीपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. दरअसल हाजीपुर के सांसद पशुपतिनाथ पारस के गायब होने की रिपोर्ट हाजिपुर की जनता ने पुलिस थाने में लिखाई गई है. बताया जाता है कि रामविलास पासवान के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद इस क्षेत्र से उनके भाई पशुपतिनाथ पारस खड़ा हुए थे और विजयी भी हुए थे. पर चुनाव जीतने के बाद से सांसद जी अपने क्षेत्र से लापता हैं. जिसके बाद वहां की जनता अपने सांसद से काफी नाराज है और उन्होंने सीधा पुलिस में सांसद के गायब होने की लिखित शिकायत दर्ज करा दी है. जनता को अपने सांसद से शिकायत है कि वे चुनाव जीतने के बाद सिर्फ एक या दो बार अपने इलाके में आए हैं और उसके बाद से गायब हो गए हैं और जनता के दुख दर्द में शामिल नहीं हो रहे हैं. जिसके बाद नाराज लोगों ने शुक्रवार को हाजीपुर के नगर थाना में पशुपति पारस के गायब होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.