ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा

Pashchim champaran crime news: चिकन में नमक तेज है.. पति की शिकायत पर आगबबूला हो गई पत्नी, बहन के साथ मिलकर इतना पीटा कि लालू की चली गई जान

PASHCHIM CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण में छोटी सी बात पर एक महिला इतनी नाराज हो गई कि बहन के साथ मिलकर अपने पति की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पति का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने चिक

Pashchim champaran crime news: चिकन में नमक तेज है.. पति की शिकायत पर आगबबूला हो गई पत्नी, बहन के साथ मिलकर इतना पीटा कि लालू की चली गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PASHCHIM CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण में छोटी सी बात पर एक महिला इतनी नाराज हो गई कि बहन के साथ मिलकर अपने पति की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पति का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने चिकन में नमक तेज होने की शिकायत पत्नी से की थी। जिससे नाराज पत्नी ने अपने ही पति की जान ले ली। घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव की है।


मृतक की पहचान कोल्हुआ गांव निवासी 35 वर्षीय शमशेर आलम उर्फ लालू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शमशेर गुजरात में रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही गांव पहुंचा था। शुक्रवार को बाजार से चिकन लेकर आया था और पत्नी शहनाज बेगम को कहा था कि खूब अच्छे से बनाना। पत्नी ने चिकन बना दिया और जब शमशेर खाने के लिए बैठा तो उसे चिकन में नमक अधिक लगा।


जब उसने पत्नी से इसकी शिकायत की तो वह आपे से बाहर हो गई। शहनाज ने घर में रखे रॉड से शमशेर के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान शहनाज की नाबालिग बहन ने भी उसका साथ दिया। शमशेर की मौत के बाद जैसे ही इसकी जानकार पड़ोसियों को हुई उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और नाबालिग साली को अरेस्ट कर लिया और उन्हें अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।