ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

परिषद चुनाव में जीत के बाद बोले तेजस्वी, जिनसे फासला रहा वो अब मिट रहा है

PATNA : बिहार विधान परिषद के चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने आज उनके नवनिर्वाचित विधान पार्षद पहुंचे। तेजस्वी यादव की पार्टी के कुल 6 उम्मीदवार

परिषद चुनाव में जीत के बाद बोले तेजस्वी, जिनसे फासला रहा वो अब मिट रहा है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद के चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने आज उनके नवनिर्वाचित विधान पार्षद पहुंचे। तेजस्वी यादव की पार्टी के कुल 6 उम्मीदवार चुनाव में जीते हैं। आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे तो तेजस्वी ने उनको जीत पर बधाई दी। विधान पार्षदों ने अपनी जीत का सेहरा तेजस्वी के माथे पर ही बांधा। इस दौरान तेजस्वी यादव ने यह साफ कर दिया कि पुराना दौर बदल रहा है और जिन से कभी फासला हुआ करता था वह आज मिट रहा है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में हमारी संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछली बार जब जेडीयू और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था तो हमने चार सीटों पर जीत हासिल किया था। लेकिन इस बार लेफ्ट के साथ मिलकर लड़े तो हमने 6 सीटों पर जीत दर्ज किया वहीं हमारे तीन बागी भी जीते हैं। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर और प्रतिनिधित्व देकर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। अब पुराना दौर बदल रहा है और जिन से कभी हमारा फासला हुआ करता था वह आज कम हो रहा है।


तेजस्वी ने कहा कि सरकार की जो कमियां हैं उसे हम जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हमारी बात धीरे-धीरे जनता की समझ में भी आ रही है। जिसका नतीजा है कि हमारी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चाहे सवर्ण जाति की बात हो चाहे दलित, महादलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक हो हम सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलना चाहते हैं। हम नए सोंच के लोग है और हमें नया बिहार बनाना है।

टैग्स