Hindi News / news / पटना: जल जमाव को लेकर सुशील मोदी पर बरसे पप्पू यादव, कहा- लोगों...

पटना: जल जमाव को लेकर सुशील मोदी पर बरसे पप्पू यादव, कहा- लोगों को बेहाल छोड़ फरार हो गए डिप्टी सीएम

1st Bihar Published by: Updated Oct 10, 2019, 4:24:45 PM

पटना: जल जमाव को लेकर सुशील मोदी पर बरसे पप्पू यादव, कहा- लोगों को बेहाल छोड़ फरार हो गए डिप्टी सीएम

- फ़ोटो

PATNA: पटना में भीषण बारिश के बाद आयी बाढ़ और जल जमाव को लेकर जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर जमकर हमला बोला है. राजधानी पटना में लोगों को हो रही परेशानी के लिए पप्पू यादव ने सीधे तौर पर सुशील मोदी को जिम्मेदार ठहराया है.

डिप्टी सीएम से सवाल पूछते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि आखिर कैसे अपने मोहल्ले के लोगों को बुरी हालत में छोड़कर सुशील मोदी फरार हो गए. उन्होंने सरकार से सुशील मोदी के मोबाइल की जांच किए जाने की मांग की.

बता दें कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में भीषण जल जमाव के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और विपक्षी पार्टियों ने इसके लिए सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है.