Hindi News / news / नया राजनीतिक विकल्प देने के लिए पप्पू यादव की मुहिम, अब एलजेपी सेक्युलर...

नया राजनीतिक विकल्प देने के लिए पप्पू यादव की मुहिम, अब एलजेपी सेक्युलर के नेताओं से मिले

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 27, 2019, 11:17:45 AM

नया राजनीतिक विकल्प देने के लिए पप्पू यादव की मुहिम, अब एलजेपी सेक्युलर के नेताओं से मिले

- फ़ोटो

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए और महागठबंधन से अलग नया राजनीतिक विकल्प देने की कोशिश में जुटे जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने अब एलजेपी सेक्यूलर के नेताओं से मुलाकात की है। पप्पू यादव ने एलजेपी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यानंद शर्मा से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच लगभग घंटे भर बातचीत हुई है। बीती रात पप्पू यादव ने हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से भी मुलाकात की थी। पप्पू यादव लगातार इस कोशिश में जुटे हुए हैं कि विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में तीसरा राजनीतिक विकल्प खड़ा किया जाए।