ब्रेकिंग
रील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहा

पप्पू यादव की रिहाई की मांग, जाप की महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने कराया मुंडन, मांगे नहीं माने जाने पर आत्मदाह की दी धमकी

DARBHANGA: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की रिहाई की मांग को लेकर बीते दिनों मधेपुरा में जाप के पुरुष कार्यकर्ताओं को मुंडन क

पप्पू यादव की रिहाई की मांग, जाप की महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने कराया मुंडन, मांगे नहीं माने जाने पर आत्मदाह की दी धमकी
Santosh Singh
2 मिनट

DARBHANGA: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की रिहाई की मांग को लेकर बीते दिनों मधेपुरा में जाप के पुरुष कार्यकर्ताओं को मुंडन कराते आपने देखा होगा। पप्पू यादव के प्रति कार्यकर्ताओं में जुनून इस कदर है कि अब महिला कार्यकर्ता ने भी अपने सिर के बाल मुंडवा दिये।

दरभंगा में जाप की महिला कार्यकर्ता ने ऐसा कर पप्पू यादव की रिहाई की मांग की है। इनके साथ-साथ पुरुष कार्यकर्ताओं ने भी अपना मुंडन कराया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाप कार्यकर्ताओं ने सरकार से पप्पू यादव की जल्द रिहाई की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन को और तेज करने की बात कही है।



मुंडन के दौरान जाप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। जाप कार्यकर्ताओं का कहना है कि पप्पू यादव को बेवजह गिरफ्तार किया गया है। जाप की महिला कार्यकर्ता की बिहार सरकार को जगाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। अब इससे भी सरकार की आंखें नहीं खुलेगी तब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 


कहा जाता है कि महिलाओं को अपने बाल सबसे प्रिय होते है लेकिन दरभंगा के महिला जाप कार्यकर्ताओं में अपने नेता की रिहाई के लिए इस कदर जुनून देखने को मिला। महिला कार्यकर्ताओं ने अपने सिर के बाल मुंडवा दिये। जाप कार्यकर्ताओं ने बताया कि यदि सरकार ने पप्पू यादव को रिहा नहीं किया तो वे आत्मदाह करने को विवश होंगे। 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT

FirstBihar संवाददाता