Hindi News / news / साइकिल चलाकर लोगों को जागरुक करने सड़क पर उतरे पप्पू यादव, नए ट्रैफिक...

साइकिल चलाकर लोगों को जागरुक करने सड़क पर उतरे पप्पू यादव, नए ट्रैफिक नियम मानने की दी सलाह

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 16, 2019, 4:18:18 PM

साइकिल चलाकर लोगों को जागरुक करने सड़क पर उतरे पप्पू यादव, नए ट्रैफिक नियम मानने की दी सलाह

- फ़ोटो

PATNA: नए ट्रैफिक नियम में लगाए जा रहे जुर्माने को लेकर इन दिनों जमकर राजनीति हो रही है. कोई बयान देकर इसपर विरोध जता रहा है तो कोई सड़क पर उतरकर इसका विरोध कर रहा है. अब जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने साइकिल चलाकर इसका विरोध किया. पप्पू यादव ने इस मसले पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला और कहा कि जब बीजेपी शासित राज्य जुर्माने की राशि को कम कर रहे हैं, तो ऐसे में बिहार में जुर्माने की राशि को कम क्यों नहीं किया जा रहा है. उन्होंने अपनी साइकिल यात्रा के बारे में बोलते हुए कहा कि वो लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के मकसद से सड़क पर उतरे हैं, जिससे लोग नए ट्रैफिक नियमों का पालन कर सकें. हमारे रिपोर्टर गणेश ने पप्पू यादव से तमाम मसलों पर बात की. देखें वीडियो https://youtu.be/nTkESaRRnDw   पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट