ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पानी गिराने से गुस्सा हुआ छोटा भाई, नेल कटर से ले ली जान

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बड़े भाई को घर में पानी गिरना इतना महंगा पड़ा कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस घटना को अंजाम कि

पानी गिराने से गुस्सा हुआ छोटा भाई, नेल कटर से ले ली जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बड़े भाई को घर में पानी गिरना इतना महंगा पड़ा कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि खुद के छोटे भाई ने ही दिया है। इस मामले में सबसे अधिक रोचक बात वारदात को अंजाम देने के लिए उपयोग किया गया हथियार है। 


दरअसल, सीतामढ़ी के एक परिवार में कमरे में पानी गिराने के विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई का नेल कटर (लहरनी) से कत्ल कर दिया। जिसके बाद   इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यह घटना मेहसौल ओपी थाना क्षेत्र के मेहसौल गांव की है। इस घटना में मृतक का नाम जितेंद्र है और उसके छोटे भाई का नाम धीरज है। बताया जा रहा है कि, घर में पानी गिरने के विवाद में अपने सहोदर भाई की हत्या कर दी है। 


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टाइम ने मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि घर में पानी गिरने के विवाद में दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद नेल कटर यानी हजाम के पास जो नाखून काटने वाली लहरनी होती है उस से हमला कर छोटे भाई ने बड़े भाई का कत्ल कर दिया।  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल छोटे भाई धीरज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जितेंद्र की मौत के बाद उसके परिवार में मातम का माहौल कायम है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं आगे की जांच शुरू कर दी गई है ।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता