ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

नाबालिग से हैवानियत: रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई तो पंचायत में पहुंचा मामला, पंचों ने आबरू की कीमत लगाई एक लाख, कहा- चुपचाप अबॉर्शन करा लो

BHAGALPUR: भागलपुर में एक नाबालिग लड़की को गांव का ही लड़का एक महीने तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब 14 साल की नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट हो गई। इस मामले को

नाबालिग से हैवानियत: रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई तो पंचायत में पहुंचा मामला, पंचों ने आबरू की कीमत लगाई एक लाख, कहा- चुपचाप अबॉर्शन करा लो
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में एक नाबालिग लड़की को गांव का ही लड़का एक महीने तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब 14 साल की नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट हो गई। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई। भरी पंचायत में पीड़िता की आबरू की कीमत लगाई गई। पंचों ने पीड़िता के परिजनों को कहा कि एक लाख रुपए लेकर मामले को रफादफा करों और चुपचाप अबॉर्शन करा दो। पंचायत से न्याय नहीं मिलने के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक अमित ने 14 साल की नाबालिग लड़की को पहले तो अपने प्यार के जाल में फंसाया और बाद में उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। करीब एक महीने तक रेप करने के बाद जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसने इस बात की जानकारी आरोपी अमित को दी। लड़की के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिलते ही अमित बिदक गया और लड़की से नाता तोड़ दिया और धमकी दी कि उसने किसी को इसकी जानकारी दी तो अंजाम बुरा होगा। अमित के डर से लड़की ने चुप्पी साथ ली।


करीब 6 महीने बीत जाने के बाद जब लड़की के पेट में एक दिन दर्द हुआ तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। नाबालिग लड़की के प्रेग्नेंट होने की बात सुनकर परिवार के लोगों के पैरों तले से जमीन खीसक गई। गरीब माता-पिता ने न्याय के लिए पंचायत में गुहार लगाई। रात के अंधेरे में गांव में पंचायत बैठी और दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया। पंचायत ने लड़की के परिजनों को कहा कि एक लाख रुपए लेकर मामले को रफादफा करो और लड़की का अबॉर्शन करा दो।


पंचायत से न्याय नहीं मिलता देख पीड़ित परिवार पुलिस के पास पहुंचा और आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।