1st Bihar Published by: Updated Dec 27, 2020, 7:23:47 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव कराने की तैयारी तेजी के साथ हो रही है. इसको लेकर चुनाव आयोग तेजी से काम कर रहा है.
वार्डवार मतदाता सूची 12 जनवरी तक तैयार हो जाएगी. इसको लेकर 13 से 18 जनवरी के बीच प्रारूप मतदाता सूची की छपाई और 19 को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. इसको लेकर चुनाव आयोग ने 12 जनवरी तक 2021 तक समय तय किया है.
इसको लेकर आयोग ने शनिवार को सभी 38 जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक की और वार्डवार मतदाता सूची के सॉफ्ट प्रति तैयार करने की जानकारी दी गयी. सभी के साथ चुनाव की तैयारी को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई. इस दौरान यह भी चर्चा की गई कि कैसे कम समय में चुनाव कराया जा सके.