ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

पंचायत चुनाव में जीत के बाद जश्न: ऑर्केस्ट्रा से सजी महफिल, डांसर्स के साथ मुखिया जी ने रात भर लगाए ठुमके

VAISHALI : बिहार में पंचायत चुनाव के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता की कई जगहों पर जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. प्रत्याशी नियमो

पंचायत चुनाव में जीत के बाद जश्न: ऑर्केस्ट्रा से सजी महफिल, डांसर्स के साथ मुखिया जी ने रात भर लगाए ठुमके
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में पंचायत चुनाव के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता की कई जगहों पर जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. प्रत्याशी नियमों को तार-तार कर रहे हैं. ताजा मामला वैशाली जिले के हाजीपुर का है. जहां एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, मुखिया ने चुनाव जीतने के बाद ऑर्केस्ट्रा का आयोजन जिसमें बार-बालाओं ने जबरदस्त ठुमके लगाए. वीडियो वायरल होने के बाद भी जब प्रशासन की नींद खुली तो आनन फानन में मुखिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. 


मामला वैशाली जिले के काशीपुर का है. यहां काशीपुर चकबीबी पंचायत से मुखिया चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अर्जुन सिंह ने जश्न मनाने के लिए ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया. बताया जा रहा है कि मुखिया जी का जश्न तीन दिनों तक चला. उन्होंने बाहर से डांसर बुलवाकर तीन दिन तक नाच-गाना करवाया. मंच पर डांसरों के साथ मुखिया जी भी नज़र आये. मुखिया जी खुद अश्लीलता की सारी हदें पार कर रहे थे. 


लोगों का कहना है कि मुखिया ने यह कार्यक्रम दुर्गा पूजा के नाम पर रखा था. सांस्कृतिक कार्यक्रम का हवाला देकर उन्होंने बार-बालाओं से रात भर ठुमके लगवाए. ऑर्केस्ट्रा के मंच पर उन्होंने अपने नाम और फोटो का बैनर भी टंगवाया था. सबसे ज्यादा हैरत की बात तो ये थी कि 3 दिनों तक इलाके में ऑर्केस्ट्रा चल रहा था लेकिन पुलिस प्रशासन को इसकी भनक भी नहीं लगी. 


पुलिस को मामले का पता तब चला जब इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. उधर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले पर बराटी ओपी प्रभारी ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता