ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंका

पलायन बिहार की बड़ी समस्या, JAP नेता बोले- रोजगार के लिए केंद्र-राज्य मिलकर करें काम

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज हिलसा में कहा कि बिहार में रोजगार के अवसर नहीं होने की वजह से आज भी बिहार के लाखों लोग रोजगार के लिए पलायन को मजबू

पलायन बिहार की बड़ी समस्या, JAP नेता बोले- रोजगार के लिए केंद्र-राज्य मिलकर करें काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज हिलसा में कहा कि बिहार में रोजगार के अवसर नहीं होने की वजह से आज भी बिहार के लाखों लोग रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं। अगर बिहार में ही रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं, तो यहां के कुशल कामगारों को पलायन कर दूसरे राज्य में जाने की जरूरत नहीं होगी और ना ही वहां उनका शोषण होगा।


दरअसल, राजू दानवीर हिलसा के मलामा निवासी अनिल महतो की मां के श्राद्धकर्म में शामिल होने पहुंचे थे, जहां मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार जैसे राज्य के लिए पलायन प्रमुख समस्या है। जिस पर किसी भी सरकार ने यथा बिहार और केंद्र की सरकार ने ध्यान देना जरूरी नहीं समझा। परिणाम स्वरूप आज भी पलायन जारी है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र के साथ मिलकर राज्य सरकार बिहार में ही रोजगार के अवसर पैदा करने का काम करे, तो पलायन की समस्या बहुत हद तक कम होगी और प्रदेश के कामगार भाईयों को दूसरे प्रदेश में जाकर अपमानित होना नहीं पड़ेगा।


उन्होंने कहा कि रोड और बिजली से सिर्फ रोजगार नहीं मिलेगा। इसके लिए यहां बड़े-बड़े कल कारखानों के लगाने की जरूरत है। निवेशकों को निवेश के लिए एक आदर्श माहौल देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए और यहीं इंडस्ट्री लगाना चाहिए, ताकि बिहारी भाई, यहीं अपने प्रदेश में रोजगार पाकर सम्मान के साथ जिंदगी गुजार सके। यहीं पर क्रय-व्यय करे, जिससे मजदूर भाईयों के साथ-साथ बिहार की भी तरक्की हो। वहीं, दानवीर हिलसा में एक अखबर के पत्रकार के घर भी गए और उनसे मुलाकात की। दानवीर ने उनके दादा के श्राद्धकर्म में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को शांति के लिए कामना की। 

टैग्स