Hindi News / news / आतंकवाद पर पाकिस्तान के PM का बड़ा कबूलनामा, कहा- ‘जेहादियों को पाक ने...

आतंकवाद पर पाकिस्तान के PM का बड़ा कबूलनामा, कहा- ‘जेहादियों को पाक ने ही दी ट्रेनिंग’

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 13, 2019, 9:30:08 AM

आतंकवाद पर पाकिस्तान के PM का बड़ा कबूलनामा, कहा- ‘जेहादियों को पाक ने ही दी ट्रेनिंग’

- फ़ोटो

DELHI:आतंकवाद पर पाकिस्तान एक बार फिर से एक्सपोज हो गया है. पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने आतंकवाद पर बड़ा कबूलनामा किया है. इमरान खान ने बड़ा कबूलनामा करते हुए कहा है कि ‘1980 में अफगानिस्‍तान में रूस के खिलाफ लड़ने के लिए पाकिस्‍तान ने जेहादियों को तैयार किया और उन्‍हें ट्रेनिंग दी.’ रूस के एक अंग्रेजी न्‍यूज चैनल को दिए इंटरव्‍यू में उन्होंने अमेरिका पर भी आरोप लगाया और कहा कि 'शीत युद्ध के उस दौर में रूस के खिलाफ पाकिस्‍तान ने अमेरिका की मदद की. जेहादियों को रूसियों के खिलाफ लड़ने के लिए ट्रेनिंग दी. लेकिन इसके बावजूद अब अमेरिका, पाकिस्‍तान पर आरोप लगा रहा है.' इमरान खान ने कहा कि '1980 के दशक में पाकिस्तान ऐसे मुजाहिद्दीन को इसलिए ट्रेनिंग दे रहा था कि जब सोवियत यूनियन, अफगानिस्तान पर कब्जा करेगा तो वो उनके खिलाफ जेहाद का ऐलान करें.' इमरान खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेहादियों की ट्रेनिंग के लिए अमेरिका की एजेंसी CIA ने पाकिस्तान को पैसा दिया. लेकिन एक दशक बाद जब अमेरिका, अफगानिस्तान में आया तो उसने उन्हीं समूहों को जो पाकिस्तान में थे, जेहादी से आतंकवादी होने का नाम दे दिया.'