ब्रेकिंग
Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला

पैसे की लालच में बेटे ने करवाई मां की हत्या, शूटर को दी 50 हजार की सुपारी

BEGUSARAI: बेगूसराय में कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है। जिसने 5 लाख रुपये की खातिर मां की हत्या सुपारी देकर करवा दी। गांव के ही बदमाश को 50 हजार रुपया देकर उसने मां-बेटे के रिश्त

पैसे की लालच में बेटे ने करवाई मां की हत्या, शूटर को दी 50 हजार की सुपारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है। जिसने 5 लाख रुपये की खातिर मां की हत्या सुपारी देकर करवा दी। गांव के ही बदमाश को 50 हजार रुपया देकर उसने मां-बेटे के रिश्ते का गला घोंट दिया। इस मामले में भगवानपुर थाने की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 


22 जून 2024 को हुई महिला की हत्या का खुलासा किया है। हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तेघरा के डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 22 जून को भगवानपुर थाना अंतर्गत तेज नारायण शाह की पत्नी रामरती देवी की हत्या ईंट और पत्थरों से कुचलकर कर दी गई थी ।


उक्त घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया। वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान में पुलिस जुटी थी। अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि रामरती देवी का छोटा बेटा राम आशीष शाह ने ही अपने गांव के धर्मेंद्र शाह नामक युवक को पचास हजार रुपए की सुपारी देकर मां की हत्या करवाई थी। 


तब बेटे ने शूटर से कहा था कि उसकी मां के अकाउंट में पांच लाख रुपये जमा है जब रामरती देवी की हत्या कर दोगे तब सारा पैसा मेरे पास आ जाएगा। तब पचास हजार तुमको दे दूंगा। इस सौदे के बाद धर्मेंद्र शाह ने बहियार स्थिति अपने घर पर रामरती देवी सोयी हुई थी तभी उसकी हत्या कर दी गई। जब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तब इस मामले का खुलासा हुआ। दोनों आरोपियों ने इसमें अपनी संलिप्तता स्वीकार की। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेजने में जुटी है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता