ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पैसे के लिए सास को बना लिया पत्नी, बिहार में दामाद का फर्जीवाड़ा जानकर हैरान रह जाएंगे

NALANDA: बिहार में एक व्यक्ति ने ऐसा फर्जीवाड़ा किया जिसे जानकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस भी कह रही है कि ऐसा मामला कभी नहीं देखा। मामला यह है कि एक व्यक्ति ने अपनी सास को पत्न

पैसे के लिए सास को बना लिया पत्नी, बिहार में दामाद का फर्जीवाड़ा जानकर हैरान रह जाएंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बिहार में एक व्यक्ति ने ऐसा फर्जीवाड़ा किया जिसे जानकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस भी कह रही है कि ऐसा मामला कभी नहीं देखा। मामला यह है कि एक व्यक्ति ने अपनी सास को पत्नी घोषित कर दिया।  


ससुराल की संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए एक दामाद ने ऐसा काम किया कि जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। धन के लिए लोभी दामाद अपनी ही सास का पति बन गया। यह मामला सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा हो लेकिन मामला सही हैं। एक विधवा महिला ने अपनी ननद और उसके पति की करतूतों को उजागर किया है। 


दरअसल मामला नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के लाला गली की है जहां ससुराल की संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए सगा दामाद अपने ही सास का पति बन गया। यह मामला उस वक्त उजागर हुआ जब उसकी सरहज शिकायत लेकर सिलाव थाने पहुंच गयी। पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही महिला का नाम आरती देवी है जिसके पति रौशन कुमार का देहांत कोरोनाकाल के समय हो गया था। 25 अप्रैल 2021 को उसके पति की मौत हुई थी। पति की मौत के बाद पीड़िता आरती देवी की ननद का पति पिंटू की नजर आपदा के तहत मिलने वाले 4 लाख रुपये पर थी। जिसे वह हड़पना चाहता था।


 4 लाख की राशि हड़पने के लिए वह अपनी सास मनती देवी के नाम से आपदा की राशि लेने के लिए ससुर के नाम की जगह दामाद पिंटू ने खुद अपना नाम सास मनती देवी के पति के रूप में दर्ज करा दिया। लेकिन मगर कुछ ही दिनों बाद मनती देवी की भी मौत हो गई। मौत के बाद आपदा की राशि देने के लिए सूची ब्लॉक में भेजा गया। जिसके सत्यापन के बाद पता चला कि दामाद ने ससुर के जगह पर अपना नाम दिया है। जिसके कारण आवेदन को रद्द कर दिया गया है। 


इसके बाद पिंटू ने अपनी पत्नी के मदद से एकलौते साले रौशन की पत्नी की संपति हड़पने का मन बनाया और सरहज आरती देवी को घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद आरती अपनी बच्ची के साथ मायके चली गयी। मायके में रह रही आरती अपने भाई और भाभी के साथ सिवाल थाना क्षेत्र के लाला गली स्थित ससुराल पहुंची तो ननद-ननदोसी उसे घर में घुसने तक नहीं दिया। जिसके बाद आरती देवी भाई-भौजाई को लेकर थाने पहुंच गयी और ननद-ननदोसी के खिलाफ थाने में शिकायत की। दोनों पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।