Hindi News / news / नालंदा: पेड़ से लटका मिला युवक की लाश, अब तक नहीं हुई युवक...

नालंदा: पेड़ से लटका मिला युवक की लाश, अब तक नहीं हुई युवक की पहचान

1st Bihar Published by: DIPAK Updated Apr 23, 2021, 12:19:12 PM

नालंदा: पेड़ से लटका मिला युवक की लाश, अब तक नहीं हुई युवक की पहचान

- फ़ोटो

NALANDA: कोरोना महामारी के बीच बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। नालंदा में एक शख्स का शव पेड़ से लटका मिला है जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। लोग यह आशंका जता रहे हैं कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। फिलहाल इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा कि युवक की हत्या हुई है या युवक ने आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही मृतक की पहचान भी की जा रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 



पेड़ में लटके लाश पर जैसे ही सुबह ग्रामीणोंं की नजर गई यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों का हुजुम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से लटके शव को उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।