Bihar Land Survey: भूमि सर्वे के बीच नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 'बदलैन' वाली जमीन का क्या होगा, जानें... Bihar Crime News: बाइक के लिए महिला को दे दी सजा-ए-मौत, शव को जलाने जा रहे थे, तभी ग्रामीण ने खोल दी पोल Electric vehicle battery danger: इलेक्ट्रिक वाहन EV खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर... वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला..कई विभागों में 1000+ नए पदों की मंजूरी, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला....इन एजेंडों पर लगी मुहर,जानें.... Bihar Police: बिहार पुलिस की दबंगई, दुकानदार को दी धमकी, मामला CCTV में कैद Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Bihar News : IIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष IP गुप्ता पहुचें जमुई, पिता को दी श्रद्धांजलि Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री
1st Bihar Published by: Updated Sun, 15 Jan 2023 09:43:21 PM IST
- फ़ोटो
DESK: वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम इंडिया ने आज बना लिया है। भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया। न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड रविवार को भारत ने तोड़ा है। वनडे के इतिहास में किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम इंडिया बन गयी है।
भारत ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका को 96 बार हराया है। दोनों टीमों के बीच कुल 165 वनडे खेले गए हैं। भारत ने श्रीलंका को तीसरे वनडे मुकाबले में 317 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। आज हुए मैच में भारत ने पहले बैटिंग कर 3 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका को 391 रनों का टारगेट दिया।
शुभमन गिल और विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी ने भारत को विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की। विराट कोहली ने नाबाद 166 रन बनाए तो वही शुभमन गिल ने 116 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका के प्लेयर जूझते दिखे। श्रीलंका के चार खिलाड़ी तो महज एक रन बनाकर ही आउट हो गये। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी कर श्रीलंका के चार विकेट ले लिये। श्रीलंका 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।