ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

वनडे सीरीज से पहले भारतीय स्क्वॉड को बड़ा झटका, बुमराह हुए टीम इंडिया से बाहर

DESK: श्रीलंका क्रिकेट टीम इस वक़्त भारत के दौरे पर है, जहां भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज खेलनी है. सीरीज शुरू होने से ठीक पहले भारतीय स्क्वॉड को बड़ा झटका लगा है.

वनडे सीरीज से पहले भारतीय स्क्वॉड को बड़ा झटका, बुमराह हुए टीम इंडिया से बाहर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: श्रीलंका क्रिकेट टीम इस वक़्त भारत के दौरे पर है, जहां भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज खेलनी है. सीरीज शुरू होने से ठीक पहले भारतीय स्क्वॉड को बड़ा झटका लगा है. जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं.आधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी BCCI द्वारा नहीं दी गयी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुमराह इस सीरीज में नहीं खेलेंगे. भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 10 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाना है. भारतीय टीम के साथ बुमराह गुवाहाटी भी नहीं पहुंचे हैं. इस से यह निश्चित माना जा रहा है की बुमराह कल के मुकाबले में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे. 


बता दें, कुछ दिनों पहले ही BCCI ने बुमराह को एकदिवसीय मुकाबले के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल करने की बात कही थी. बीसीसीआई ने बुमराह को खिल भारतीय सीनियर पुरुष चयन समिति के सिफारिश पर बुमराह को टीम में शामिल किया गया था. जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से लम्बे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. निश्चित तौर पर एकदिवसीय सीरीज में बुमराह के ना होने से भारतीय बॉलिंग अटैक पर प्रभाव पड़ेगा. बताते चलें, T20 सीरीज ने टीम की अगुवाई हार्दिक पांड्या कर रहे थे जबकि एकदिवसीय सीरीज में भरत के स्थाई कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होगी. श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी.


मालूम हो कि, भारत के दौरे पर आयी श्रीलंका की टीम के साथ भारत ने 3 मुकाबलों की T20 सीरीज भी खेली थी. मेजबान टीम ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था. आखिरी मुकाबले में सूर्या कुमार यादव ने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से टीम को जीत की देहलीज तक पहुंचाया था. सूर्या ने 51 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी. वहीं अर्शदीप सिंह ने 7.5 की इकॉनमी रेट से 3 विकेट चटका कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. 


भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ कल यानी की 10 जनवरी से हो रहा है. पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाना है. जबकि दूसरा मुकबला 12 जनवरी को कोलकाता तो तीसरा मुकाबला 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है. इन सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जायेगा साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार 1:30 मध्याहन पर शुरू होंगे.

टैग्स