1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 14, 2019, 4:44:06 PM
- फ़ोटो
GAYA : इस वक्त की ताजा खबर गया से आ रही है जहां सुधा डेयरी के प्लांट में हादसा हुआ है। सुधा डेयरी के प्लांट के टैंक में गिरने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई है। गया के सिविल लाइंस इलाके में सुधा डेयरी का प्लांट है, जिसमें यह हादसा हुआ है। 12 साल का एक बच्चा डेयरी प्लांट के वाटर वेस्ट टैंक में जा गिरा जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। टैंक में डेयरी से निकलने वाला गंदा पानी और केमिकल गिरता है। बच्चे के टैंक में गिरने के बाद उसे निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।