ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

OMG-2 फिल्म में भगवान शिव को कचोरी खरीदते दिखाने से महाकाल के पुजारियों में गुस्सा, फिल्म से जुड़े लोगों को भेजा लीगल नोटिस

DESK: बॉलीवुड फिल्म ओह माय गॉड (OMG-2) 11 अगस्त को देश के कई सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवाद में आ गया है। इस फिल्म में भगवान भोल

OMG-2 फिल्म में भगवान शिव को कचोरी खरीदते दिखाने से महाकाल के पुजारियों में गुस्सा, फिल्म से जुड़े लोगों को भेजा लीगल नोटिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड फिल्म ओह माय गॉड (OMG-2) 11 अगस्त को देश के कई सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवाद में आ गया है। इस फिल्म में भगवान भोलेनाथ को कचोरी खरीदते दिखाया गया है। फिल्म के इस सीन को लेकर महाकाल के पुजारियों में गुस्सा देखा जा रहा है। 


इनका कहना है कि भगवान शिव के रूप को गलत ढंग से इस  फिल्म में प्रदर्शित किया गया है। ऐसे सीन को हम कतई स्वीकार नहीं करेंगे। महाकाल के पुजारियों ने फिल्म के निर्माता को लीगल नोटिस तक भेजा है। बता दें कि ओह माई गॉड-2 फिल्म को 18 साल से कम उम्र के लोग नहीं देख पाएंगे क्योंकि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट जारी किया है। 


महाकाल के पुजारियों का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है जिससे यह समझा जा सकता है कि इस फिल्म में अश्लील सीन है। इस तरह के सीन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस फिल्म में भगवान शिव को कचोरी खरीदते दिखाया गया है जिसे लेकर महाकाल के पुजारियों में आक्रोश व्याप्त है। 


अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने 7 अगस्त को फिल्म के निर्देशक अमित राय, निर्माता विपुल शाह, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अभिनेता अक्षय कुमार के साथ-साथ सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून कुमार जोशी को लीगल नोटिस तक भेजा है। महाकाल के पुजारियों ने यह मांग की है कि आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए नहीं तो उज्जैन में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे। जिन लोगों को लीगल नोटिस भेजा गया है उन सभी को सार्वजनिक रूप से लोगों से माफी मांगनी होगी। 

टैग्स