ब्रेकिंग
Bihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजनाBihar weather : बिहार के 7 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसमन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईBihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजनाBihar weather : बिहार के 7 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसमन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाई

बेगूसराय: ट्रैफिक नियमों में बदलाव के पहले दिन सघन वाहन चेकिंग अभियान, दर्जनों वाहन चालकों से वसूले गए फाइन

BEGUSARAI: ट्रैफिक नियमों में हुए भारी बदलाव के पहले दिन शहर में ट्रैफिक डीएसपी की अगुवाई में सघन वाहन चेकिंग चलाया गया. इस दौरान दर्जनों गाड़ियों की कागजातों की जांच की गयी साथ ही हे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI: ट्रैफिक नियमों में हुए भारी बदलाव के पहले दिन शहर में ट्रैफिक डीएसपी की अगुवाई में सघन वाहन चेकिंग चलाया गया. इस दौरान दर्जनों गाड़ियों की कागजातों की जांच की गयी साथ ही हेलमेट की भी सघन जांच की गई. इस दौरान नियमों का पालन नहीं कर रहे चालकों से पुलिस ने फाइन भी वसूले और चेतावनियां भी दीं. बता दें कि रविवार 1 सितंबर से ट्रैफिक नियमों में भारी बदलाव किए गए हैं. अब हेलमेट या फिर सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी नहीं चलाने वालों के खिलाफ दस गुणा ज्यादा फाइन वसूलने का नियम बनाया गया है. पहले ऐसे उल्लंघन पर जहां 100 रुपए का फाइन था वहीं अब ऐसे नियम तोड़ने वालों को 1 हजार रुपए जुर्माना भरना होगा. इसके अलावा अगर नाबालिग ड्राइविंग करते पकड़ाए जाते हैं तो नए नियमों के मुताबिक अब नाबालिग के अभिभावकों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे और उन्हें भी दोषी माना जाएगा. ऐसे में जुर्माने के तहत उन्हें 25 हजार की राशि भरनी होगी साथ ही बच्चों के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा. साथ ही इस मामले में गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने का भी प्रावधान है. वहीं वाहन चेकिंग का सघन अभियान चला रहे ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि फाइन में बढ़ोतरी के लिए प्रचार प्रसार किया गया है, जिससे लोगों में इसको लेकर जागरूकता हो. वही उन्होंने कहा की यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में एक दर्जन से ज्यादा  बाइक और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले लोगों को पकड़ा गया है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता