ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

ओडिशा के जंगल से लौटे बिहार के एक और मजदूर की मौत, अबतक 4 लोगों की जा चुकी है जान

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके में बाढ़ में पिछले हफ्ते मजदूों का एक ग्रुप बीमार होकर ओडिशा से लौटा था। ओडिशा के सुनसान जंगल में टावर लगाने गए थे। वहां से आने के बाद बीम

ओडिशा के जंगल से लौटे बिहार के एक और मजदूर की मौत, अबतक 4 लोगों की जा चुकी है जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके में बाढ़ में पिछले हफ्ते मजदूों का एक ग्रुप बीमार होकर ओडिशा से लौटा था। ओडिशा के सुनसान जंगल में टावर लगाने गए थे। वहां से आने के बाद बीमार पड़ गए। अब तक चार मजदूरों की मौत हो चुकी है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। चारों मजदूर ओडिशा में मजदूरी करने गए थे।


वहीं,लोगों का कहना है कि मजदूरों को सुनसान जंगल में टावर लगाने का काम मिला था। वहीं, उन्हें किसी बीमारी ने चपेट में ले लिया। इसके बाद एक-एक कर चार मजदूरों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, विशेषज्ञों का दावा है कि मजदूरों की जान मलेरिया की वजह से गई। जानकारी के मुताबिक रहस्यमयी बीमारी से ग्रसित चौथे मजदूर शाहिद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


उसकी मौत पश्चिम बंगाल के आसनसोल के एक अस्पताल में हुई। परिजन उसे बाढ़ से ही इलाज के लिए वहां ले गए थे। उसके साथी मजदूर मोहम्मद सलीम और उमर उर्फ चुन्नू का इलाज चल रहा है। मजदूरों के परिजन लगातार हुई मौत से डरे हुए हैं। कुछ लोग इसे दिमागी बुखार भी बता रहे हैं। परिजन के अनुसार इलाजरत मजदूर मोहम्मद सलीम की हालत में सुधार हो रहा है। 


बता दें कि मजदूरों का ग्रुप एक हफ्ते पूर्व ओडिशा से बीमार होकर लौटा था। ओडिशा से लौटे मजदूरों की रहस्यमय बीमारी से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर मेडिकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना है कि मजदूर मलेरिया के शिकार हुए हैं।