ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को हुआ कोरोना, जन्माष्टमी उत्सव में भी हुए थे शामिल

DESK : राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद से हड़कंप मच गया है. क्योंकि महंत नृत्य गोपाल दास कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में आयोजित उत्सव

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद से हड़कंप मच गया है. क्योंकि महंत नृत्य गोपाल दास कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में आयोजित उत्सव में भी शामिल हुए थे. 

बताया जा रहा है कि मथुरा में  महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सर्दी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद डॉक्टरों को बुलाया गया. डीएम मथुरा समेत आगरा के सीएमओ व अन्य डॉक्टर इलाज के लिए सीताराम आश्रम पहुंचे.  कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उनका जांच किया गया और उसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 

महंत नृत्य गोपाल दास के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएम मथुरा और मेदांता अस्पताल के डॉ त्रेहान से उन्हें मेडिकल सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए.

वहीं उनके एक शिष्य ने बताया कि महाराज जी 700 किलोमीटर की दूरी तय करके मथुरा पहुंचा हैं. सफ़र की थकान और मौसम में बदलाव की वजह से उन्हें सर्दी जुखाम की शिकायत है. वे अब ठीक महसूस कर रहे हैं. उन्हें मेंदाता अस्पताल में एडमिट कराया जा सकता है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मंगलवार शाम मथुरा पहुंचे थे. वे अपने साथ सरयू नदी का पावन जल लेकर आए थे.