Hindi News / news / STF की गिरफ्त में कुख्यात अजात शत्रु कैसे आराम से कर रहा है...

STF की गिरफ्त में कुख्यात अजात शत्रु कैसे आराम से कर रहा है अपनी पत्नी से बात, सुनिए वायरल ऑडियो

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 27, 2019, 7:46:56 AM

STF की गिरफ्त में कुख्यात अजात शत्रु कैसे आराम से कर रहा है अपनी पत्नी से बात, सुनिए वायरल ऑडियो

- फ़ोटो

SITAMADHI: कहने को तो अपराधियों पर नकेल कसने के पुलिस के तमाम दावे, किसी भी संगीन मामलों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एसटीएफ का गठन करती है. मकसद होता है कि गंभीर मामलों में शामिल अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी. सीतामढ़ी के कुख्यात धीरज सिंह और अजातशत्रु की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एसटीएफ का गठन किया. एसटीएफ ने दोनों कुख्यातों को गोपालगंज में गिरफ्तार भी कर लिया. लेकिन जिन एसटीएफ ने दोनों कुख्यातों को पकड़ा है उसी एसटीएफ की गिरफ्त में शातिर अजात शत्रु की मौज है. गिरफ्तारी के बाद अभी तक पुलिस उसे जेल नहीं भेज सकी है और वो बड़े आराम से एसटीएफ की गिरफ्त में होने के बाद भी अपनी पत्नी से बात कर रहा है. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल हो रहे ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है. पुलिस अधिकारी भी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. सुनिए वायरल हो रहा ऑडियो : https://youtu.be/Sou_kTecaIU सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट