ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

नोकिया के 42 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, प्लांट में लगा ताला

DESK : देश में जारी लॉकडाउन-4 के बीच कोरोना का कहर जारी है. लॉकडाउन-4 में मिली थोड़ी छूट के बाद कोरोना का संक्रमण और तेजी से फैल रहा है. इसी बीच बड़ी खबर यह है कि फोन निर्माता कंपनी नोकिया के तमिलन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश में जारी लॉकडाउन-4 के बीच कोरोना का कहर जारी है. लॉकडाउन-4 में मिली थोड़ी छूट के बाद कोरोना का संक्रमण और तेजी से फैल रहा है. इसी बीच बड़ी खबर यह है कि फोन निर्माता कंपनी नोकिया के तमिलनाडु स्थित मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट में 42 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 

जिसकी वजह से कंपनी ने प्लांट बंद करने का फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि कंपनी के तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर स्थित प्लांट को बंद कर दिया गया था, जिसे लेकर नोकिया कंपनी ने एक बयान जारी किया है. 

कंपनी के तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया गया है कि कंपनी के कुछ कर्मचारी कोरोना पॉ‍जिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद प्लांट को बंद कर दिया गया है. लेकिन कंपनी ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि कितने कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हैं. वहीं एक न्‍यूज एजेंसी के अनुसार कंपनी के 42 कर्माचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 

बता दें कि लॉकडाउन  में ढील दी जान के बाद नोकिया ने भी अपने तमिलनाडु स्थित प्‍लांट में कामकाज दोबारा शुरू किया था.  कंपनी का कहना है कि हमने सभी शर्तों का पालन किया है. लेकिन इस के बीच कर्मचारियों के पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिलते ही प्लांट को बंद कर दिया गया है.