ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

नीतीश सरकार ने बोर्ड और निगम कर्मियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाया, कॉन्ट्रेक्ट पर जूनियर इंजीनियरों की होगी बहाली

PATNA : नीतीश सरकार ने राज्य के बोर्ड और निगम में काम करने वाले कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने छठा वेतनमान पा रहे इन सरकारी सेवकों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। बोर्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार ने राज्य के बोर्ड और निगम में काम करने वाले कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने छठा वेतनमान पा रहे इन सरकारी सेवकों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। बोर्ड निगम के कर्मियों का महंगाई भत्ता 154 फ़ीसदी से बढ़ाकर 164 फ़ीसदी कर दिया गया है। नीतीश कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 10 फ़ीसदी के इजाफे के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।


इसके अलावा नीतीश कैबिनेट ने कॉन्ट्रैक्ट पर 200 जूनियर इंजीनियरों की बहाली करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। लघु जल संसाधन विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर 200 जूनियर इंजीनियर रखे जाएंगे। कैबिनेट में बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड को 860 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

इसके अलावे वित्तीय वर्ष 2017-18 के सीएजी रिपोर्ट को आगामी विधान मंडल सत्र के दौरान सदन पटल पर रखे जाने के लिए कैबिनेट ने अपनी सहमति दे दी है।