ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

नीतीश पर बरसे मांझी, कहा..आपके हर गाली और बेईज्जती का करारा जवाब मिलेगा

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है। HAM पार्टी के संरक्षण जीतन राम मांझी ने कहा कि गालीबाज..नीतीश कुमार जी आ

नीतीश पर बरसे मांझी, कहा..आपके हर गाली और बेईज्जती का करारा जवाब मिलेगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है। HAM पार्टी के संरक्षण जीतन राम मांझी ने कहा कि गालीबाज..नीतीश कुमार जी आपके हर गाली और बेईज्जती का कराबा जवाब मिलेगा। 


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर उन्होंने लिखा कि "नीतीश जी वैसे तो दलितों को तुम तड़ाक और गंदी भाषा से ही संबोधित करतें रहें हैं पर कम से कम मंत्री पद की गरिमा का तो ख्याल रखतें। मुझे गाली दी तो रत्नेश जी CM के पक्ष में खड़े हो गएं देखिए पक्ष लेने का नतीजा। “गालीबाज” नीतीश कुमार जी आपके हर गाली और बेईज्जती का करारा जवाब मिलेगा।


दरअसल 26 नवंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में जेडीयू की ओर से भीम संसद रैली आयोजित की गयी थी। जिसके पोस्टर पर बिहार के मंत्री रत्नेश सदा का फोटो तक नहीं था जिसे लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षण जीतनराम मांझी ने रविवार को हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बैनर पोस्टर में सभी जेडीयू नेता का नाम है लेकिन जो मंत्री महादलित समाज से आते हैं रत्नेश सदा उनका फोटो तक नहीं लगाया गया है। जबकि अंबेडकर के नाम पर जेडीयू भीम संसद का आयोजन किया गया। 


बता दें कि बिहार विधानसभा में आरक्षण को लेकर विधेयक पर चर्चा के दौरान वे जीतनराम मांझी पर मुख्यमंत्री भड़क गए थे। नीतीश कुमार ने तुम तड़ाक भरी सदन में की। यहां तक कह दिया कि उनकी ग़लती और मूखर्ता के कारण ही जीतनराम माँझी बिहार के सीएम बने थे। सीएम नीतीश के इस बयान के बाद मांझी ने कहा था कि नीतीश कुमार का दिमाग अभी ठीक नहीं है। ये बहुत असंतुलित हो गए हैं। हम उनसे चार साल बड़े है नीतीश मर्यादा लांघ रहे हैं। राजनीतिक जीवन में भी हम उनसे बड़े है और वे तुम-ताम कर के बोल रहे हैं।