1st Bihar Published by: Updated Nov 04, 2021, 8:59:39 PM
- फ़ोटो
PATNA : विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद जनता दल यूनाइटेड ने दो दिन पहले ही दिवाली और होली एक साथ मना ली लेकिन आज दिवाली के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास में जश्न मना रहे हैं। दिवाली के मौके पर दीये जलाते नजर आए हैं। एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में दीपोत्सव मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार ने खुद दिए जलाए हैं। इस मौके पर उनके बेटे निशांत में साथ-साथ नजर आए हैं। मुख्यमंत्री के परिवार के दूसरे सदस्य भी दीपावली के मौके पर वहीं मौजूद हैं। उनके भाई भी अपने परिवार के साथ दिवाली के मौके पर मौजूद हैं।
इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए.