ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

CAA पर नीतीश बोले-देश पर लागू हो चुका है कानून, अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करें आंदोलनकारी, बिहार में लागू नहीं होगा NRC

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि बिहार समेत पूरे देश में CAA लागू हो चुका है. अब जिनको भी इस कानून पर आपत्ति है वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि बिहार समेत पूरे देश में CAA लागू हो चुका है. अब जिनको भी इस कानून पर आपत्ति है वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करें. मामला सुप्रीम कोर्ट में जा चुका है और लोगों को कोर्ट पर भरोसा रखना चाहिये. नीतीश ने आज फिर दुहराया कि वे बिहार में NRC लागू नहीं करेंगे.

लंबे अर्से बाद नीतीश ने किया प्रेस कांफ्रेंस

नीतीश कुमार ने कहा कि CAA पर प्रस्ताव पास करने वाले राज्य राजनीति कर रहे हैं. ये बिना मतलब की बात हो रही है. किसी राज्य को अधिकार नहीं है कि वो CAA को लागू नहीं करे. ये केंद्र सरकार का मामला है और संसद से CAA पास हो चुका है. नीतीश ने कहा कि इस मसले पर राजनीति करने वाले सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिये. समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश से बचना चाहिये. मामला सुप्रीम कोर्ट में जा चुका है और लोगों को इंतजार करना चाहिये कि सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला सुनाता है.


NPR में हो सुधार

नीतीश कुमार ने कहा कि NPR 2011 से ही अमल में है. इस साल भी उसका काम हो रहा है लेकिन केंद्र सरकार को इसमें सुधार करना चाहिये. NPR में कुछ नये सवाल जोड़ दिये गये हैं. जैसे लोगों से उनके माता-पिता का जन्म की तारीख बताने को कहा जा रहा है. ऐसे चार-पांच सवाल हैं जिनका जवाब देना गरीब लोगों के लिए बेहद मुश्किल होगा. केंद्र सरकार को इन सवालों को NPR से हटाना चाहिये.