ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

नीतीश कुमार को हत्या के मामले में मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा

PATNA : अभी-अबी बड़ी खबर आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हत्या के एक मामले में नीतीश कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने ये राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हत्य

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अभी-अबी बड़ी खबर आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हत्या के एक मामले में नीतीश कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने ये राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के एक मामले में पटना हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें नीतीश कुमार को दोषमुक्त करार दिया गया था।

यह पूरा मामला 1991 में चुनाव के दौरान एक हत्या से जुड़ा हुआ है। बाढ़ संसदीय क्षेत्र में 16 नवंबर 1991 को सीताराम सिंह की हत्या हुई थी। चुनावी हिंसा में हुई इस हत्या के लिए सीताराम सिंह के परिजनों ने नीतीश कुमार को हत्या का आरोपी बनाया था। इस मामले में नीतीश कुमार को पहले ही हाईकोर्ट से दोषमुक्त किया जा चुका है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाई कोर्ट की तरफ से दोष मुक्त किए जाने के फैसले को सीताराम सिंह के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कुमार को इस मामले में बरी कर दिया है। 



टैग्स