ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

नीतीश की शंका पर 'हम' नेता ने दिया जवाब, बोले ... 2024-25 में साथ लड़ेंगे चुनाव, टेंशन न लें CM

GAYA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में महागठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इसी दौरान बिहार के सीएम ने यह भी कहा कि, भाजपा के ल

नीतीश की शंका पर  'हम' नेता ने दिया जवाब, बोले ...  2024-25 में साथ लड़ेंगे चुनाव, टेंशन न लें CM
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में महागठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।  इसी दौरान बिहार के सीएम ने यह भी कहा कि, भाजपा के लोग हमलोग को आपस में लड़ाने में जुटे हुए हैं। हमारी गठबंधन में शामिल पार्टी में फुट डालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, उनका यह प्रयास कभी भी सफल नहीं होने वाला है। नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि, भाजपा के लोग अभी जीतन राम मांझी को लोभ देकर महागठबंधन  छोड़ने को कह रहे हैं। इस बीच अब इस पूरे मामले को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने अपनी सफाई दर्ज करवाई है। 


बिहार सरकार के मंत्री और हम नेता संतोष सुमन ने कहा कि, मैं यही कहना चाहता हूं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी नेतृत्व में सरकार मजबूती के साथ चल रही है। अगर वह ऐसा कर रहा है तो मैं उन्हें यह साफ कर देना चाहता हूं कि हमारे पीछे कोई भी लगा रहे  लेकिन हम नीतीश कुमार जी के साथ हैं और महागठबंधन के साथ है।


उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से पहले भी प्रयास किया गया है कि हमारी पार्टी को अपने साथ शामिल करवा लें लेकिन हम लोग चट्टान की तरह मजबूती के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़े हैं और आगे भी रहेंगे। हम लोग जहां भी रहते हैं खुट्टा खोंस कर रहते हैं।


संतोष सुमन ने कहा कि मुझे नीतीश कुमार जी के ऊपर विश्वास है उनके द्वारा किए गए कार्यों पर भी विश्वास है। इसलिए हमारे नेता इतना जीतन राम मांझी जी का भी यह कहना है कि लोग नीतीश कुमार जी के साथ रहेंगे। नीतीश कुमार जी जहां रहेंगे वही हम लोग भी रहेंगे।


अलग अलग अलग अलग रहते हैं हम लोग को तोड़ने में लगे रहते हैं। हमारी जो संप्रदायिकता ताकते हैं उसे तोड़ने की कोशिश में लगे रहते हैं। लेकिन इन सब चीजों से कुछ भी नहीं होने वाला है हमलोग चट्टान की तरह नीतीश कुमार के साथ खड़े हैं। हम लोग आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में साथ हैं और साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे।