ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

नीतीश की उपलब्ध्यिों के कायल हैं डिप्टी सीएम सुशील मोदी, जमकर की तारीफ

PATNA : बीजेपी जेडीयू की सहयोगी लोजपा भले हीं शिक्षा, कोरोना को लेकर सरकारी इंतजाम और दूसरे मुद्दों को लेकर नीतीश पर निशाना साधती रही हो लेकिन बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बीजेपी जेडीयू की सहयोगी लोजपा भले हीं शिक्षा, कोरोना को लेकर सरकारी इंतजाम और दूसरे मुद्दों को लेकर नीतीश पर निशाना साधती रही हो लेकिन बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी नीतीश की उपलब्ध्यिों के कायल हैं। सीएम ने आज विभिन्न जिलों के 3304 स्कूल भवनों का उद्घाटन किया। सीएम से पहले डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम नीतीश कुमार की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हड़ताल पर जाने के बाद सीएम ने कहा था कि हमहीं आपकी मांग को पूरा करेंगे और आपने अपना वादा निभाया आपने शिक्षकों की मांग पूरी की।


डिप्टी सीएम ने कहा कि शिक्षकों के वेतनमान में 20 प्रतिशत की वृद्धि की। दो हजार 765 करोड़ रूपये सरकार को ज्यादा व्यय करते रहेंगे। 23 हजार करोड़ सरकार शिक्षकों के पेंशन और वेतन पर खर्च करती है। अगर उसमें 2 हजार 765 करोड़ खर्च कर दें तो लगभग 25 हजार करोड़ खर्च होगा।सरकार 2136 करोड़ रूपया मिडडे मिल पर खर्च कर रही है।


आपको बता दें कि इस का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भी सीएम ने शिक्षा को लेकर अपनी उपलिब्धयां गिनायी। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कई जिलों के स्कूलों के लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद। मुझे खुशी है कि मेरी इच्छा हर ग्राम पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना हो। वो इच्छा पूरा हुई। शुरू से हीं हमने शिक्षा के क्षेत्र में काम किया।

टैग्स