ब्रेकिंग
पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्डपटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्डपटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

नीतीश के सांसद ने बार -बालाओं के साथ जमकर लगाए ठुमके, गोद में भी बिठाया..., अब कही ये बात

BHAGALPUR : बिहार के अब तक आपने कई मंत्री, विधायक और नेता को डांस करते हुए देखा और सुना होगा। ये नेता इस कदर अपने लटके - झटके दिखाते हैं कि इनके सामने बड़े - बड़े कलाकार भी अदना सा ल

नीतीश के सांसद ने बार -बालाओं के साथ जमकर लगाए ठुमके, गोद में भी बिठाया..., अब कही ये बात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के अब तक आपने कई मंत्री, विधायक और नेता को डांस करते हुए देखा और सुना होगा। ये नेता इस कदर अपने लटके - झटके दिखाते हैं कि इनके सामने बड़े - बड़े कलाकार भी अदना सा लगने लगते हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकलकर सामने आ रहा है। जहां बिहार की सत्ता में काबिज जदयू के सांसद बार बालों के साथ डांस करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक गांव में नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें मंच पर बैठे सांसद एक डांसर के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की फर्स्ट बिहार पुष्टि नहीं करता है। यह कार्यक्रम घोघा में आयोजित हुआ था। 


उधर, इस मामले में सवाल करने पर जेडीयू सांसद अजय मंडल ने कहा है कि ऐसे कार्यक्रमों में वह जाते रहते हैं और कलाकारों के अनुरोध पर कभी डांस भी कर लेते हैं। इसमें क्या हर्ज है। वायरल वीडियो के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह वीडियो किस कार्यक्रम का है, इसके बारे में नहीं बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जाना होता है।


गौरतलब है कि,इससे पहले भी भागलपुर के सांसद अजय मंडल का एक वीडियो काफी सुर्ख़ियों में रहा था। जहां.वायरल वीडियो में सांसद कहते दिखे थे कि राम-राम मत जपिये। भाजपा का राम नाम सत्य होने वाला है, इसलिए राम राम जप रहा है। हम भी अगर गलत करेंगे, तो जनता इंसाफ करेगी। राजनीतिक दल में कोई गलत नहीं करता है, जो गलत करने वाला होता है, उसे कोई नहीं रोक पाता है. गलत करने वाले को गोली नहीं मारेगा, तो क्या चुम्मा लेगा।