ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

साइकों हैं सुधाकर सिंह, नीतीश के मंत्री बोले- CM के खिलाफ बोलकर हंसी के पात्र बन गए हैं पूर्व मंत्री

KAIMUR: महागठबंधन की सरकार में कृषि मंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सुधाकर सिंह लगातार जेडीयू के निशाने पर हैं। आरजेडी की तरफ से नोटिस जारी किए ज

साइकों हैं सुधाकर सिंह, नीतीश के मंत्री बोले- CM के खिलाफ बोलकर हंसी के पात्र बन गए हैं पूर्व मंत्री
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: महागठबंधन की सरकार में कृषि मंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सुधाकर सिंह लगातार जेडीयू के निशाने पर हैं। आरजेडी की तरफ से नोटिस जारी किए जाने के बावजूद विधायक सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री नीतीश पर सीधा प्रहार कर रहे हैं। सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से जेडीयू के नेता और मंत्री खासे नाराज है। जेडीयू कोटे से महागठबंधन की सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बने जमा खान ने सुझाकर सिंह को साइको बताया है। जमा खान ने कहा है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान दे रहे सुधाकर सिंह अपनी ही पार्टी में हंसी के पात्र बन गए हैं और उनकी ही पार्टी के लोग उन्हें पागल बता रहे हैं।


दरअसल, रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने भभुआ में मीडिया से बातचीत के दौरान सुधाकर सिंह पर जोरदार हमला बोला। जमा खान ने कहा कि सुधाकर सिंह के पार्टी के लोग उन्हें साइको कहते हैं। सुधाकर सिंह अपनी बयानबाजी से लोगों के बीच हंसी के पात्र बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह एक लोकप्रिय नेता के बेटे हैं और उनकी खुद की पहचान भी हैं। विधाय भी हैं और मंत्री भी रह चुके हैं। अगर कहीं किसी बात को लेकर समस्या है तो सीएम या डिप्टी सीएम से बात करना चाहिए। जिस तरह से सुधाकर सिंह टारगेट कर बोल रहे हैं उससे वे खुद ही हंसी के पात्र बन गए हैं।


उन्होंने कहा कि उन्हीं के पार्टी के लोग सुधाकर सिंह को साइको कहते हैं। ऐसे लोगों का विकास से कोई लेना देना नहीं होता है। अगर उनकी नजर में कोई गलत है तो उन्हें उससे बात करनी चाहिए लेकिन इस तरह के बयानबाजी कहीं से भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इतनी ठंड में सीएम समाधान यात्रा पर निकले हैं और लोगों की समस्या को सुन रहे हैं। विकास के जो काम अधूरा रह गया है उसे पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में उनको टारगेट कर बोलना अच्छी बात नही है।

टैग्स