ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: विशाल प्रशांत ने 900 करोड़ की विकास परियोजनाओं किया पेश, नितिन गडकरी ने किया विमोचन, कहा- “तरारी बनेगा विकास का मॉडल” Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, IMD ने अभी से किया सावधान Bihar Election 2025: मोकामा में आचार संहिता उल्लंघन का मामला, ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर केस दर्ज; अनंत सिंह के समर्थन में निकला था रोड शो Bihar Election 2025: पहले चरण के प्रचार का शोर थमेगा आज , 18 जिलों में 6 नवंबर को वोटिंग; इतने करोड़ मतदाता करेंगे मतदान Bihar News: बिहार चुनाव के बीच करोड़ों की लागत से बना पुल धंसा, कांग्रेस बोली- जनता सब देख रही है, अब वोट से चोट करेगी Bihar News: बिहार चुनाव के बीच करोड़ों की लागत से बना पुल धंसा, कांग्रेस बोली- जनता सब देख रही है, अब वोट से चोट करेगी बेतिया में मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और उपकरण के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार Bihar Election 2025: ओवैसी के नेता के बिगड़े बोल, खुले मंच से तेजस्वी यादव की आंख, उंगली और जुबान काटने की दी धमकी Bihar Election 2025: ओवैसी के नेता के बिगड़े बोल, खुले मंच से तेजस्वी यादव की आंख, उंगली और जुबान काटने की दी धमकी Bihar Election 2025: 'बिहार में सड़कें नहीं थीं, लेकिन बम जरूर फेंके जाते थे', रवि किशन को याद आया जंगलराज का पुराना दौर

नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन पर बड़ी तैयारी की वजह, RCP सिंह ने बर्थ डे को मिशन बना दिया

1st Bihar Published by: Updated Sun, 28 Feb 2021 07:15:21 AM IST

नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन पर बड़ी तैयारी की वजह, RCP सिंह ने बर्थ डे को मिशन बना दिया

- फ़ोटो

PATNA : बीते साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने के बावजूद जेडीयू को चुनाव में जो झटका झेलना पड़ा उसके बाद नए सिरे से संगठन में जान फूंकने की कवायद जारी है। पार्टी ने इसके लिए अपने नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को मिशन मोड में मनाने का फैसला किया है। एक मार्च को नीतीश कुमार का जन्मदिन है। नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिन के मौके पर जनता दल यूनाइटेड ने इसे विकास दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया है। 


चुनाव में कमजोर प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ दी थी। उन्होंने अपने बेहद खास खास आरसीपी सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। वशिष्ठ नारायण सिंह की जगह प्रदेश की कमान लव कुश समीकरण को ध्यान में रखते हुए उमेश कुशवाहा जैसे युवा के हाथों में दी गई। अब पार्टी नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के बाद आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के जन्मदिन को संगठन में शामिल पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए मिशन बना दिया है। आरसीपी सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संगठन प्रभारियों के साथ बैठक की और उन्होंने फैसला किया कि नीतीश कुमार का जन्मदिन खुद अपने बूथ पर जाकर मनाएंगे। आरसीपी सिंह ने पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को स्पष्ट मैसेज दिया है कि नीतीश कुमार के जन्मदिन यानी 1 मार्च को पार्टी के सभी संगठनकर्ता अपने-अपने बूथ पर विकास दिवस के तौर पर मनाएंगे। 


नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिन के मौके पर 70 पाउंड का केक काटने की तैयारी है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जेडीयू इतने बड़े पैमाने पर नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाने जा रही है। दरअसल जनता दल यूनाइटेड लगता है कि नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर बूथ स्तर पर विकास दिवस मना कर संगठन में नई जान फूंकी जा सकती है। जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की तरफ से भी विकास दिवस के लिए खास तैयारी की गई है। जेडीयू की महिला नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में 70 पाउंड का केक काटने की तैयारी की है। इसके अलावे जेडीयू चिकित्सा प्रकोष्ठ की तरफ से उस दिन मेडिकल हेल्थ चेक अप कैंप लगाने की तैयारी की गई है। जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह आज से 4 जिलों के दौरे पर निकल रहे हैं। 1 मार्च को नालंदा स्थित अपने बूथ पर वह विकास दिवस मनाएंगे। इसके पहले आज नालंदा में पार्टी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में आरसीपी सिंह शामिल होंगे। 2 मार्च को आरसीपी सिंह भागलपुर और 3 मार्च को अररिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 4 मार्च को दरभंगा और मुजफ्फरपुर में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करने के बाद आरसीपी सिंह वापस लौट जाएंगे।