Hindi News / news / NIT निदेशक को जान से मारने की मिली धमकी, नौकरी स्थायी नहीं होने...

NIT निदेशक को जान से मारने की मिली धमकी, नौकरी स्थायी नहीं होने से नाराज युवक ने भेजा धमकी भरा मेल

1st Bihar Published by: Updated May 26, 2022, 4:13:51 PM

NIT निदेशक को जान से मारने की मिली धमकी, नौकरी स्थायी नहीं होने से नाराज युवक ने भेजा धमकी भरा मेल

- फ़ोटो

PATNA: पटना में NIT निदेशक असित नारायण को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गयी है। धमकीभरा मेल मिलने के बाद निदेशक ने पटना के पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। दरअसल नौकरी स्थायी नहीं होने से नाराज होकर यशराज नामक एक युवक ने मेल किया था। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।  


बताया जाता है कि इससे पूर्व भी यशराज मेल कर चुका है। वह एनआईटी कॉलेज में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत है और नौकरी को स्थानीय करने की मांग पहले भी करता आ रहा है। नौकरी परमानेंट किए जाने को लेकर वह लगातार निदेशक पर दबाव बना रहा था।


 लेकिन जब उसकी नौकरी स्थायी नहीं की गयी तब यशराज ने धमकीभरा मेल एनआईटी के निदेशक को भेज दिया। धमकीभरा मेल मिलने के बाद एनआईटी के डायरेक्टर असित नारायण घबरा गये और पीरबहोर थाने में मामला दर्ज कराया। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।